VIDEO: बिना पैसे दिए खाना खाकर भाग गए तीन दोस्त, फिर कैमरे में जो कैद हुआ सलाम करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 9, 2024, 10:50 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि तीन दोस्त होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे। यहां तीनों ने पेट भरकर खाना खाया और बिना बिल दिए खिसक गए। मगर फिर एक जबरदस्त नजारा देखने को मिला।

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हमारी हंसी छूट जाती है। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो तीन दोस्तों से जुड़ा हुआ है जो भोजन करने एक होटल में पहुंचे। यहां तीनों ने लजीज भोजन खाया और चुपचाप वहां से खिसक गए। देखकर लगता है कि तीनों जानबूझकर चुपके से बिना पैसे दिए निकल गए। मगर कुछ ही देर में फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया कि सारा अनुमान गलत साबित हो गया।

फिर वापस आया एक शख्स

करीब आधे मिनट के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि तीन दोस्त होटल में एक टेबल पर बैठे हैं। टेबल पर लजीज भोजन रखा है। यहां तीनों ने खाना खाया और चुपचाप उठकर चल दिए। तीनों में से किसी ने भोजन का बिल नहीं चुकाया। दावा किया गया है कि करीब दो घंटे बाद एक शख्स वापस आया और उसने बिल ना चुकाने के लिए माफी मांगी। फ्रेम में ये नजारा सबसे सुखद नजर आता है। इसके बाद शख्स ने बिल चुकाया और दोबारा माफी मांगकर वापस चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सलाम करने का मन करेगा।

End of Feed