वायरल न्यूज़

VIDEO: पिता ने बेटे को बीयर खरीदते हुए देख लिया, फिर जो हुआ फैन हो गया सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 9, 2024, 08:47 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो हरियाणा का बताया जाता है। इसमें एक पिता ने अपने बेटे को ठेके से बीयर खरीदते हुए देख लिया। फिर उन्होंने जो कुछ किया सोशल मीडिया भी फैन हो गया।

Image

Viral Video Today

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता को ठेके पर नजर आ गया बेटा
  • बड़े आराम से खरीद रहा था बीयर
  • फिर पिता ने किया फैन हो जाएंगे

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो अभी हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है, जिसमें एक लड़का शराब के ठेके से बीयर खरीद रहा है। मगर बेचारा बीयर खरीदकर बाहर निकलता, इससे पहले ही पिता ने उसे देख लिया। फिर उसके साथ जो कुछ हुआ देखकर सोशल मीडिया भी पिता का फैन हो गया। इसकी शुरुआत में देखेंगे कि करीब बीस साल का एक लड़का ठेके पर बीयर खरीदने पहुंचा। यहां उसने बिल चुकाया और बीयर की कैन लेकर बाहर निकलने लगा। मगर तभी पास से गुजर रहे उसके पिता की नजर पड़ गई। बेटे को ठेके पर देखकर पिता गुस्से से लाल पड़ा गए।

ठेके से बीयर खरीद रहा था बेटा

वीडियो में आगे देखेंगे कि हरियाणवी पिता ने चप्पल निकाली और वही बेटे की पिटाई शुरू कर दी। वो उसका हाथ पकड़कर एक के बाद एक चप्पल रसीद करते हैं। इधर बेटा मामले में अपनी सफाई देने की कोशिश करता है। वो कहता है कि बीयर उसकी नहीं है बल्कि दोस्तों ने लाने के लिए कहा था। मगर पिता कहां उसकी सुनने वाले थे। उन्होंने एक अन्य शख्स को उसके हाथ पकड़ने के लिए और बुला लिया। इधर बेटा उसे छोड़ने और सभी के सामने ना मारने की अपील करता है। मगर बेटे को ठेके पर देखकर पिता गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। वो बिना रुके उसकी पिटाई करते रहते हैं।

देखिए वीडियो

बेटे को चप्पल से मारते हुए पिता का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। यूजर्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अच्छा सबक बताया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर peddlermedia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article