Viral Video Today: स्कूटी 60 हजार की मगर हेलमेट की कीमत 1.3 लाख रुपये, शख्स का स्वैग देख हिल गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 5, 2024, 02:57 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि शख्स करीब 60 हजार रुपये की स्कूटी चला रहा है, मगर उसने जो हेलमेट पहना उसकी कीमत किसी के भी होश उड़ा देगी।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर सचमुच होश उड़ जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा देखने को भी मिल सकता है। अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स के स्वैग ने इंटरनेट हिला दिया। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रात का समय में है और सड़क पर स्कूटी दौड़ती नजर आती है। इसमें स्कूटी चला रहे शख्स ने हेलमेट पहना है जबकि उसके पीछे बिना हेलमेट लगाए शख्स बैठा है।

हेलमेट की कीमत ने हिला दिया

फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर स्कूटी के पीछे कार में बैठे शख्स को ये सामान्य नहीं लगता। कार सवार शख्स तेजी से स्कूटी के करीब पहुंचा और सबकुछ कैमरे में कैद करने लगा। अब वीडियो में आगे जो कुछ बताया जाता है वो सचमुच किसी के भी होश उड़ा देगा। दावा किया गया कि शख्स जिस स्कूटी को चला रहा है उसकी कीमत 60 हजार के करीब है। मगर जानकर होश उड़ जाएंगे उसके हेलमेट की एक लाख रुपये भी ज्यादा है। वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने जो हेलमेट पहना है उसे गूगल सर्च में देखा गया, जहां हेलमेट की कीमत रिकॉर्ड 1.3 लाख रुपये पता चलती है। हालांकि इस दावे की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed