वायरल न्यूज़

गाय को बाइक पर बिठाया और पकड़ ली रफ्तार, नजारा देख सिर पकड़कर बैठ गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2023, 11:08 AM IST

Viral Video Today: सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने बाइक पर गाय को ऐसे बिठा लिया मानो वो कोई छोटा बच्चा हो।

Image

गाय को बाइक पर बिठाया और शख्स ने भर ली रफ्तार। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक पर गाय को बिठाया
  • हैरान कर देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखें फटी रह जाती हैं, मगर फिर भी विश्वास करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने इंसान की जगह गाय को बाइक पर बिठा लिया और रफ्तार पकड़ ली। गाय को बिठाकर बाइक चलाने वाले शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बाइक की अगली सीट पर गाय

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि एक फैमिली कार में कहीं घूमने जा रही है। मगर तभी एकाएक निगाह बाहर अजीब से नजारे पर पड़ी। ध्यान से देखा तो कार में बैठे सभी लोगों के होश उड़ गए। आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल एक शख्स बाइक पर पिछली सीट पर बैठा है। चौंक जाएंगे कि शख्स ने अगली सीट पर एक गाय को बैठाया है। गाय भी बड़े आराम से अगली सीट पर बैठी है, मानो खुद ही ड्राइव कर रही हो। देखकर चौंक जाएंगे कि गाय आगे बैठी है और शख्स खुद बाइक चला रहा है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

हिला देने वाले फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स बाइक चलाने में बिल्कुल भी परेशान नहीं होता। वो ऐसे बाइक चलाता है कि मानो कोई छोटा बच्चा बैठा है। इधर गाय भी बिल्कुल भी परेशान नहीं करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आंखों पर भरोसा नहीं होता। एक यूजर ने लिखा कि ये गाय को बैठाकर बाइक क्यों चला रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ऐ प्रभु, ये क्या हुआ। वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article