वायरल न्यूज़

किसी और से शादी करने लगी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने बारात के खाने में मिला दिया जमालगोटा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 13, 2024, 12:14 PM IST

Viral Video: सामने आए वीडियो मे देखेंगे कि प्रेमी ने दुल्हन बनी प्रेमिका से ऐसा बदला लिया कि शायद ही कोई सोच सकता है।

Image

प्रेमी ने पूरी बारत के खाने में मिला दिया जमालगोटा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी ने प्रेमिका से लिया तगड़ा बदला
  • बारातियों के खाने में मिलाय दिया जमालगोटा
  • फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी सचमुच ऐसा नजारा दिखाई देता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा मालूम होता है। इसमें बारात विवाह में शामिल होकर वापस लौट रही थी। मगर रास्ते में ऐसा कुछ हुआ कि पूरी बारात का पेट खराब हो गया। सभी बस से उतर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

प्रेमी ने खाने में मिलाया जमालगोटा

दावा किया जा रहा है कि बारातियों के खाने में जमालगोटा मिला दिया गया, जिससे पेट खराब हो गया। कहा गया कि लड़की ने अपने प्रेमी से विवाह करने से इनकार दिया। उसने किसी और से ब्याह रचा लिया और यही बता प्रेमी को पसंद नहीं आई। प्रेमी से चुपके से विवाह स्थल पर पहुंचा और बारातियों के लिए बनाए गए खाने में जमालगोटा में मिला दिया। अब जमालगोटा मिला हुआ खाना खाकर पूरी बारात की हालत पतली हो गई। सभी बस से उतर यहां-वहां भागने लगे।

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बस से उतकर बाराती यहां-वहां भाग रहे हैं। हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article