नजर पटरी पर थी मगर सड़क से आ गई 'ट्रेन', दिखा ऐसा नजारा हंसी ना रोक पाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 22, 2025, 12:24 PM IST

Today Funny Video: वायरल वीडियो इतना मजेदार भी है कि इसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक ऐसा कुछ जो आते ही सोशल मीडिया में छा गया।

Today Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ा है। रेलवे कर्मचारी को ट्रेन का आने का सिग्नल मिलता है, जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ से फाटक बंद कर दिया जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सामान्य लगता है। मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Viral Video

वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल होगा। (Photo/Instagram)

सड़क मार्ग से आ गई 'ट्रेन'

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि क्रॉसिंग के करीब बाइक रुकती है। बाइक पर दो लोग बैठे हैं और दोनों की नजर पटरी पर है। दोनों ट्रेन आने के इंतजार में खड़े हैं ताकि फाटक दोबारा खुल सकें। मगर शायद ही दोनों में से किसी ने सोचा होगा तभी सड़क मार्ग से 'ट्रेन' आ गई। ये ट्रेन इतनी रफ्तार में सामने से निकली की दोनों की सांसें अटक गईं। दरअसल दोनों की निगाहें जब पटरी पर थीं तभी पीछे से पूरी रफ्तार में तांगा आ गया, जिसे नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था।

End of Feed