वायरल न्यूज़

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में नजर आईं मोनालिसा का नया अवतार, सिजलिंग लुक देख रह जाएंगे हैरान

महाकुंभ में इंदौर से आई रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की मोनालिसा अपनी सुंदर आंखों को लेकर काफी चर्चा में रही। इस बीच उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मेकअप के बाद उसकी सुंदर देखने लायक है।

Image

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेकअप के बाद मोनालिसा का नया अवतार
  • मेकअप के बाद परी जैसी दिखी मोनालिसा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mahakumbh Viral Girl Makeup Transformation: सोशल नेटवर्किंग साइट पर अक्सर मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो आते रहते हैं। इसमें मेकअप कर लड़कियों को एकदम स्वर्ग लोक की अप्सरा बना दिया जाता है। हाल ही में महाकुंभ में आई वायरल गर्ल के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर काफी चर्चा में रही, अब उनका मेकअप वाला वीडियो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में मोनालिसा का सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। दरअसल, मेकअप कराने पार्लर पहुंची मोनालिसा एकदम हटकर नजर आ रही हैं। मेकअप के बाद उनका चेहरा एकदम चमकता हुआ दिख रहा है। यूजर्स का कहना है कि सिर्फ आंखें ही नहीं मोनालिसा का चेहरा भी बेहद आकर्षक है। लोगों का उनका नया अवतार काफी पसंद आ रहा है।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रयाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना मेकअप के और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुदरत के मेकअप की सुंदरता की चमक अलग ही होती है। बता दें, इस वीडियो को @MonalisaIndb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो मोनालिसा का एक्स हैंडल है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article