Today Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ा है। रेलवे कर्मचारी को ट्रेन का आने का सिग्नल मिलता है, जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ से फाटक बंद कर दिया जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सामान्य लगता है। मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने सोचा होगा।
सड़क मार्ग से आ गई 'ट्रेन'
वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि क्रॉसिंग के करीब बाइक रुकती है। बाइक पर दो लोग बैठे हैं और दोनों की नजर पटरी पर है। दोनों ट्रेन आने के इंतजार में खड़े हैं ताकि फाटक दोबारा खुल सकें। मगर शायद ही दोनों में से किसी ने सोचा होगा तभी सड़क मार्ग से 'ट्रेन' आ गई। ये ट्रेन इतनी रफ्तार में सामने से निकली की दोनों की सांसें अटक गईं। दरअसल दोनों की निगाहें जब पटरी पर थीं तभी पीछे से पूरी रफ्तार में तांगा आ गया, जिसे नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था।
इंस्टाग्राम पर देखेंगे मजेदार वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि तांगा इतनी रफ्तार से निकलता है मानो कोई ट्रेन फर्राटा भरते हुए निकल गई हो। वीडियो में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर Ranchi explores नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
