वायरल न्यूज़

Viral Video: लाखों का कैश मिला मगर दूल्हे ने उठाया सिर्फ एक रुपया, फिर जो कहा सैल्यूट करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 30, 2023, 02:10 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे को जब दहेज के रूप में कैश दिया गया तो उसने लेने से इनकार कर दिया।

Image

वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे ने लाखों रुपये का कैश लेने से इनकार कर दिया। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने कैश लेने से किया इनकार
  • बदले में मांगा एक रुपया
  • देखकर सैल्यूट करेंगे

Viral Video Today: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिनमें दूल्हे को दहेज के रूप में एक मोटी रकम दी जाती है और दूल्हा पक्ष इसे बड़े आराम स्वीकारता है। मगर कभी ऐसा नजारा देखा है जब दूल्हा पक्ष को लाखों रुपये का कैश दिया गया हो और उसने लेने से इनकार कर दिया हो। चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें दूल्हे ने दहेज में मिला लाखों रुपये का कैश लेने से इनकार कर दिया। इसके उलट उसने सिर्फ रुपये का सिक्का स्वीकार किया। इतना ही नहीं कैश ना लेने के बाद दूल्हे ने जो कुछ कहा सुनकर सैल्यूट जरूर करेंगे।

दूल्हे की बात सुनकर करेंगे सैल्यूट

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा और अन्य मेहमान में कमरे में बैठे हैं। इसमें उसके सामने नोटों से भरी थाल रखी है। दुल्हन पक्ष लाखों रुपये के कैश से भरी थाली दूल्हा पक्ष को देता है। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल दूल्हे ने लाखों रुपये कैश लेने के बजाय थाली से सिर्फ एक रुपये का सिक्का उठाया। उसे ऐसा करता देख कमरे में मौजूद लोग पूरी थाली उठाने के लिए कहते हैं, मगर दूल्हे ने साफ इनकार कर दिया। इसपर लड़का कहा सैल्यूट करेंगे। लड़के ने कहा कि उसे कैश नहीं चाहिए सिर्फ एक रुपया चाहिए। लड़का कहता है कि चाहे 100 लाख रुपये भी हों, उसे नहीं चाहिए। उसने एक रुपये की बात कही थी और उसी पर कायम है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दहेज ना लेने वाले दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article