Video: मजा नहीं आया तो घोड़ी से उतर गया दूल्हा, दिखाई कलाकारी और पूरी बारात उछलकर नाचने लगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 12, 2023, 06:03 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे ने बारातियों को मायूस देखा तो खुद ही घोड़ी से उतर गया और गजब की कलाकारी दिखाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद घोड़ी से उतर गया दूल्हा
  • दिखाई गजब की कलाकारी
  • झूमकर नाचने लगी बारात

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है और नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो बारात से जुड़ा है और दूल्हा आराम से घोड़ी पर बैठा है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हा घोड़ी से उतर गया और धूम मचा दी।

Groom Funny Video

दूल्हे ने खुद की शादी में ऐसा कुछ किया कि बाराती उछलकर नाचने लगे। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

दूल्हे ने दिखाई कलाकारी

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और बाराती साथ-साथ चल रहे हैं। डांस के लिए बैंड बाजे का भी इंतजाम है। देखकर लगता है कि डांस का पूरा इंतजाम होने के बाद भी बाराती ज्यादा खुश नहीं हैं। चुपचाप दूल्हे के साथ चल रहे हैं। मजेदार लगेगा कि मजा नहीं आया तो दूल्हा खुद घोड़ी से नीचे उतर गया। फिर इसके बाद उसने ऐसी कलाकारी दिखाई कि पूरी बारात उछलकर नाचने लगी।

नाचने लगे बाराती

फ्रेम के अगले हिस्से में देख सकते हैं कि घोड़ी से उतरकर दूल्हा सीधे बैंड वाले के पास पहुंचा। उसने तुरंत माइक लिया और खुद गाने लगा। इधर खुद की शादी में दूल्हे को गाता हुआ देखकर बारातियों के चेहरे पर चमक आ गई। अब दूल्हे ने जैसे ही बैंड के साथ गाना शुरू किया किसी की खुशी का ठिकाना ना रहा। कुछ बाराती तो उछल-उछलकर नाचने लगे। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

End of Feed