वायरल न्यूज़

Video: एग्जाम में नकल करने से रोका तो भड़क गई लड़की, गुस्से में टीचर के कपड़े ही फाड़ डाले

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2023, 11:40 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एग्जाम में जब नकल करने से रोका तो लड़की बुरी तरह भड़क गई। उसने टीचर से मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए।

Image

नकल करने से रोका तो टीचर पर ही फूट पड़ी लड़की। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
नकल करने से रोकने की गलती कर गए टीचर
गुस्साई लड़की ने फाड़ दिए कपड़े
आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया हजारों लाखों वीडियो से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है। बताया गया कि वीडियो एग्जाम हॉल का है, जहां एक स्टूडेंट टीचर को बुरी तरह पीट रही है। स्टूडेंट टीचर को सिर्फ पीटती ही नहीं है, बल्कि कपड़े तक फाड़ डाले। वो टीचर को अपशब्द तक कहती है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये बिहार में तिलका मांझी यूनिवर्सिटी का है। इसमें स्टूडेंट सिर्फ इसलिए नाराज हो गई क्योंकि टीचर ने उसे नकल करने से रोकने की कोशिश की।

फाड़ दिए टीचर के कपड़े

वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि बड़े से एग्जाम हॉल में स्टूडेंट आराम से परीक्षा दे रहे हैं। सभी का ध्यान परीक्ष में लगा है और टीचर भी पैनी निगाह बनए हुए हैं। मगर एकाएक नजर एक लड़की पर जा टिकी। टीचर को शक हुआ कि लड़की नकल कर रही है। शक सही साबित हुआ और टीचर ने लड़की को नकल करने से मना किया। मगर हैरान हो जाएंगे कि लड़की अपनी गलती मानने के बजाय टीचर पर ही नाराज हो गई। फ्रेम में आगे देखेंगे कि पेपर हाथ में लिए लड़की ने टीचर की शर्ट पकड़ रखी है। वो उन्हें धक्का देती है और मारपीट भी करती है। इधर हॉल में मौजूद अन्य लोग लड़की को रोकने की कोशिश करते हैं, मगर वो जरा भी नहीं डरती है। इधर लड़की का ऐसा व्यहार देखकर तुरंत पुलिस बुलाने की अपील की गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि बस यही दिन देखना बाकी रह गया। एक कमेंट में लिखा गया कि वो लड़की है और कुछ भी कर सकती है। एक यूजर ने लिखा कि अरे भगवान जी ये लोग कब सुधरेंगे। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर comedynation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article