वायरल न्यूज़

Viral Video: आलू-प्याज भूल जाइए, बंदे ने चश्मे का ही पकौड़ा बना दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2024, 10:18 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि शख्स ने ऐसी चीज का पकौड़ा बनाया कि देखकर पहले चौंकेंगे, फिर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

आलू-प्याज ना सही शख्स ने चश्मे का ही पकौड़ा बना दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • आलू-प्याज के पकौड़े तो बहुत देखे होंगे
  • मगर कभी देखा है चश्मे का पकौड़ा
  • आज देखकर चौंक ही जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां चौंकाने वाले वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं जो होश उड़ा देते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियोज भी दिखाई देते हैं जिन्हें देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स पकौड़े बना रहा है। वो पकौड़े बनाने में आलू-प्याज का नहीं बल्कि किसी दूसरी चीज का इस्तेमाल करता है। इसमें शख्स का पकौड़े बनाने का तरीका देखकर हंसी भी बहुत आती है।

शख्स ने बनाया चश्मे का पकौड़ा

पकैड़े बनाने से जुड़ा शख्स का ये वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ने घर में पकौड़े बनाने का प्लान बनाया। इसके लिए पहले बेसन तैयार किया गया। मगर उसके हाथ में आलू-प्याज की जगह, कुछ और ही चीज नजर आई। चौंक जाएंगे कि शख्स ने खुद का चश्मा उठाया और उसे बेसन में डाल दिया। शुरू में लगा कि शख्स से अनजाने में ऐसा हुआ, मगर कुछ ही सेंकड में सबकुछ स्पष्ट हो गया। इसमें शख्स चश्मे पर पूरी शिद्द से बेसन लगाता और फिर खोलते तेल में उसे डाल दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फिर जो दिखाई दिया किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। देखकर हंसी नहीं रुकेगी शख्स ने सचमुच चश्मे का पकौड़ा बना दिया। शख्स के इस अजीब वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर funny_sandip नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article