वायरल न्यूज़

Viral Video: सिर कट गया मगर फिर भी मजे से तैरती दिखी मछली, दिमाग घुमा देगा ये वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 25, 2023, 03:52 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बिना सिर वाली मछली पानी में ऐसे तैरती है मानो कुछ हुआ ही नहीं।

Image

वायरल हुआ बिना सिर वाली मछली का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी में तैरती दिखी बिना सिर वाली मछली
  • देखकर हैरान हुए नेटिजन्स
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: इंसान हो या जानवर कोई भी बिना सिर के जिंदा नहीं रह सकता है। धड़ से सिर अलग होने के बाद चंद ही सेकंड में शरीर से प्राण से निकल जाते हैं। मगर हैरान हो जाएंगे कि सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी को भी दिमाग घुमा देगा। वीडियो एक मछली का है, जिसका सिर शरीर से अलग हो चुका है। मगर मछली की जान नहीं जाती है। वो आराम से पानी में ऐसे तैरती है मानो कुछ हुआ ही नहीं है। तैरते हुए बिना सिर वाली मछली का वीडियो देखकर नेटिजन्स भी हैरान है।

बिना सिर के पानी में तैरती दिखी मछली

मालूम होता है कि कोई शख्स पानी के किनारे से गुजर रहा था कि तभी उसकी नजर किसी अजीब चीज पर पड़ी। उस अजीब चीज का सिर धड़ से अलग पड़ा था। मगर इसके बावजूद उसके शरीर में जान थी और वो आराम से पानी में तैर रही थी। शख्स ने जब ध्यान से देखा तो मालूम हुआ कि वो कुछ और नहीं बल्कि एक मछली थी। शख्स ने तुरंत अपना कैमरा ऑन किया और सबकुछ कैमरे में कैद कर लिया। रिकॉर्ड हुए वीडियो में देख सकते हैं कि मछली का सिर्फ धड़ नजर आता है। उसके शरीर पर सिर नहीं है, मगर वो ऐसे पानी में तैरती है जैसा कुछ नहीं हुआ। मछली तैरकर पानी की गहराई में जाती है फिर वापस लौटती है। देखकर हैरानी होती है कि मछली फिर दोबारा वापस लौट गई। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जो किसी को भी चौंका देगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर में कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि उसकी आंखें अभी भी हैं। एक कमेंट में लिखा कि मर चुकी मछली तैर रही है। ऐसे ही एक यूजर ने इसे जॉम्बी फिश बताया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर hunting.clips नाम के हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article