वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूटी खराब हो गई मगर उतरी नहीं प्रेमिका, फिर प्रेमी ने जो किया फैन हो गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 1, 2024, 07:03 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि स्कूटी खराब होने पर प्रेमी खुद नीचे उतर गया। मगर प्रेमिका अभी उसके ऊपर ही बैठी है। ये बात प्रेमी को बिल्कुल पसंद नहीं और उसने तुरंत प्रेमिका को सबक सिखा दिया।

Image

प्रेमी ने प्रेमिका को सिखाया कभी ना भूलने वाला सबक। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हंसी रोकना मुश्किल होता है तो कई बार हम चौंक जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। इसमें देखेंगे कि तेज बारिश हुई है। बारिश की वजह से सड़क लबालब पानी से भरी है। इसी पानी में एक स्कूटी सवार अपने प्रेमिका के साथ है। मगर इसी बीच बेचारे की स्टूकी खराब हो गई। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

प्रेमी ने प्रेमिका को सिखाया सबक

वायरल वीडियो में देखेंगे सड़क पर पानी भरा है। प्रेमी स्कूटी से उतरकर इसे स्टार्ट करने की कोशिश करता है, मगर ये स्टार्ट नहीं होती है। इधर प्रेमिका अभी भी स्कूटी पर बैठी हुई है। उसे प्रेमी पर जरा भी तरस नहीं आता। इधर प्रेमिका का ऐसा व्यवहार देखकर प्रेमी भी गुस्से से लाल पड़ गया। उसने वहीं पर प्रेमिका को अच्छा खासा सबक सिखाने का मन लिया। फ्रेम में देखेंगे कि जब प्रेमिका खुद स्कूटी से नीचे नहीं उतरी तब प्रेमी ने खुद स्कूटी का बैलेंस बिगाड़ दिया। इससे प्रेमिका धड़ाम से बारिश के पानी में नीचे गिर पड़ी और बेचारी की सारी ड्रेस गिली हो गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर इंटरनेट ही बंदे का फैन हो गया। मालूम हो कि मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Meemlogy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article