वायरल न्यूज़

आखिरी बार किया प्रेमिका को वीडियो कॉल, वायरल हुआ दूल्हा बने शख्स का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 19, 2024, 07:59 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि दूल्हा बना शख्स कार में फ्रंट सीट पर बैठा है कि तभी उसे अपनी प्रेमिका की याद आई और उसने आखिरी बार उसे वीडियो कॉल किया। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

आखिरी बार किया प्रेमिका को वीडियो कॉल, वायरल हुआ दूल्हा बने शख्स का VIDEO

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका को किया आखिरी कॉल
  • उदास नजर आती है लड़की
  • वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में दूल्हा बने एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि दूल्हा बनने के बाद शख्स ने उस लड़की को वीडियो कॉल किया जो उसकी प्रेमिका थी और दोनों किसी कारण विवाह नहीं कर पाए। वीडियो में देखेंगे कि शेरवानी और सिर पर पगड़ी लगाए दूल्हा कार की फ्रंट सीट पर बैठा है। देखकर ही लगता है कि शख्स अपने विवाह को लेकर खुश नहीं है। उसे अपनी उस प्रेमिका की याद आती है जिससे वो विवाह भी करना चाहता था। फ्रेम में देखेंगे कि उसे प्रेमिका की याद आई और फिर शख्स ने आखिरी बार उसे वीडियो करने का मन बनाया।

प्रेमिका को किया आखिरी बार वीडियो कॉल

वीडियो में आगे देखेंगे कि शख्स ने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और अब दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। इसमें दूल्हा बना शख्स उदास है और लड़की भी बहुत उदास है। मानो उसकी दुनिया उजड़ गई, मगर फिर भी वो अपने पूर्व प्रेमी के सामने ऐसे दिखाती है कि वो उसकी शादी को लेकर नाखुश नहीं है। वो बहुत खुश है कि वो विवाह करने जा रहा है। लड़की इशारों में उसकी पोशाक की तारीफ भी करती है। इधर शख्स अभी भी चुपचाप ही है। इसके बाद दोनों कुछ पल तक एक-दूसरे को देखते हैं फिर दूल्हा वीडियो कॉल काटने का इशारा करता है। दूसरी तरफ लड़की कोई जवाब नहीं देती है। वो सिर्फ उसे शख्स को आखिरी बार देखती है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका के आखिरी कॉल के दावे के साथ शेयर किया जा रहा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसके किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। ऐसा संभव है कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा हो या फिर इसके साथ छेड़छाड़ की गई। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article