वायरल न्यूज़

लड़की को चिढ़ाकर डांस करने लगा लड़का, मगर उसके एक ही स्टेप ने धरती हिला दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2023, 07:13 AM IST

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का सामने खड़ी लड़की चिढ़ाकर डांस कर रहा था, मगर उसने जब डांस किया तो बेचारी की बोलती बंद हो गई।

Image

खुद को डांसर समझ रहे लड़के ने जब लड़की का डांस देखा तो बेचारा चौंक गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की को चिढ़ाकर डांस कर रहा था लड़का
  • जब लड़की का डांस देखा तो उड़ गए होश
  • आखिरी स्टेप ने तो महफिल ही लूट ली

Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के के डांस से जुड़ा है, जो खुद को माइकल जैक्सन समझने की गलती कर बैठा। मगर थोड़ी ही देर में बेचारे को पता चल गया कि दुनिया में उसके भी गुरू हैं। डांसर लड़के का ये वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लड़की के डांस ने उड़ा दिए होश

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि स्टेज पर बहुत सारे युवा डांस कर रहे हैं। इसी बीच लड़का कूदकर स्टेज पर पहुंचा और डांस करने लगा। लड़का डांस के दो-चार स्टेप दिखाता है और खुद को डांसिंग किंग माइकल जैक्सन समझ बैठा। मगर थोड़ी ही देर में बेचारे को पता चल गया कि वो कितना बड़ा डांसर है। दरअसल लड़का स्टेज पर खड़ी लड़की को अपने डांस से चिढ़ा रहा था। इधर लड़की ने जब उसकी ऐसी हरकत देखी तो तुरंत मैदान में कूद गई। लड़की ने ऐसा हाहाकारी डांस दिखाया कि लड़के होश उड़ गए। अगले कुछ सेकंड में लड़की ने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप दिखाए मानो धरती हिला दी हो।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि स्टेज पर डांस करते हुए लड़का-लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article