वायरल न्यूज़

Viral Video Today: 70 साल के चाचा को दिल दे बैठी 19 की लड़की, खुद सुनाई पूरी लव स्टोरी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2023, 07:52 AM IST

Viral Video Today: 19 साल की पाकिस्तान लड़की और 70 साल के बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

लड़की ने बताया कि शुरुआत में परिवार ने इसका विरोध किया, मगर बाद में वो भी मान गए। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग चाचा को दिल दे बैठी लड़की
  • खुद सुनाई प्रेम कहानी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखों पर विश्वास करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही चौंकाने नजारा वायरल है। इसमें 19 साल की एक लड़की 70 साल के चाचा को दिल दे बैठी। वीडियो पाकिस्तान का मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि जैसे ही दोनों के अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई, दोनों इटरनेट पर छा गए।

दोनों ने विवाह भी कर लिया

वायरल वीडियो में देखेंगे कि दोनों लव स्टोरी जानने के लिए एक न्यूज रिपोर्टर भी उनके घर पहुंचा। इसमें 70 साल के चाचाजी ने बताया कि कैसे दोनों की प्रेमी कहानी की शुरुआत हुई। शख्स ने बताया कि प्रेम होने के बाद उन्होंने लड़की से विवाह भी कर लिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वो रास्ते से गुजरते थे तब उनकी नजर शुमाएला (लड़की) पर पड़ी। उसे देखने के लिए वो बार-बार रास्ते से गुजरते थे।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

परिवार भी हुआ राजी

वहीं 19 साल की शुमाएला ने एक सवाल के जवाब में बताया कि इश्क में उम्र नहीं देखी जाती है। जब मोहब्बत होने होती है तो हो जाती है। लड़की ने आगे कहा कि उसे बस मोहब्बत हो गई। और कैसे हुई ये नहीं बताया जा सकता है। अपनी प्रेम कहानी बताते हुए शुमाएला ने आगे बताया कि उनका परिवार शुरुआत में इसके खिलाफ था, मगर बाद में वो शादी के लिए राजी हो गए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article