Video: जबरदस्‍त रेस करने के बाद कुएं में गिरे बाघ और सूअर, रेस्‍क्‍यू का वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भागने का कोई रास्ता न होने के कारण, दोनों जीव अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष कर रहे थे। शावक और उसके शिकार को एक ही सीमित जगह में देखकर देखने वालों को हैरानी हुई।बाघ और सूअर का वीडियो।

Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सोमवार शाम को एक बाघ शावक और एक जंगली सूअर के बीच हाहाकारी लड़ाई हो गई। इसी बीच में दोनों अचानक दौड़ते-दौड़ते खेत के गहरे कुएं में एक साथ फंस गए। दरअसल, जब बाघ शावक ने अपनी जंगली सूअर का पीछा करना शुरू किया तभी वे जंगल में एक खुले कुएं में गिर गए। द टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस असामान्य दृश्य ने ग्रामीणों को चौंका दिया क्योंकि उन्होंने देखा कि शिकारी और शिकार बचाव के लिए एक साथ इंतजार कर रहे थे।

बाघ और सूअर का वीडियो।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भागने का कोई रास्ता न होने के कारण, दोनों जीव अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष कर रहे थे। शावक और उसके शिकार को एक ही सीमित जगह में देखकर देखने वालों को हैरानी हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन्यजीव अधिकारियों को जानकारी दी और बाघ शावक और जंगली सूअर दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, रेस्‍क्‍यू के लिए जानकारों की टीम भी मौके पर पहुंची और ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।

End of Feed