वायरल न्यूज़

Snake Video: सलमान-शाहरुख से भी बड़ा एक्टर है यह सांप! छूते ही करने लगता है मरने का नाटक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 16, 2023, 06:37 PM IST

Snake Video: कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसते ही इंसान की मौके पर मौत हो जाती है। दूसरी तरफ यह सांप इंसान से ही डरता नजर आता है। इस वजह से यह सांप अपनी जान बचाने के लिए इंसान के सामने मरने का नाटक करता है।

Image

ड्रामेबाज सांप (इंस्टाग्राम)

Snake Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सांप से जुड़ा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा एक्टर माना जा रहा है। आप इस वीडियो को देखकर खुद ही कहने लगेंगे कि यह सांप सलमान-शाहरुख से भी बड़ा एक्टर है। आप देखेंगे कि जैसे ही इस सांप को हाथ लगाया जाता है, यह मरने का नाटक करने लगता है। वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। बताया जाता है कि यह सांप अपने मौत के डर से मरने की एक्टिंग करता है।

दुनिया का सबसे बड़ा एक्टर!

गौरतलब है कि सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होता है। सांप को देखकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसते ही इंसान की मौके पर मौत हो जाती है। कई सांप तो जहरीले भी नहीं होते हैं, लेकिन उनको देखकर ही इंसान के छक्के छूट जाते हैं। दूसरी तरफ यह सांप इंसान से ही डरता नजर आता है। इस वजह से यह सांप अपनी जान बचाने के लिए इंसान के सामने मरने का नाटक करता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही इस सांप को खतरे का अहसास होता है। वह उल्टा पलटकर मरने की एक्टिंग करने लगता है। दरअसल, इस सांप को लगता है कि अगर वह मरने की एक्टिंग करता है। तो सामने वाला उसे छोड़ देगा और परेशान नहीं करेगा। हम जिस सांप की बात कर रहे हैं, वह हागनोज प्रजाति का सांप है। इसकी प्रजाति साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया में पाई जाती है। आकार में हागनोज काफी छोटे होते हैं, जो आपकी हथेली के अंदर भी आ सकता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article