वायरल न्यूज़

Video: मरने ही वाला था शख्स, लेकिन किस्मत इतनी जबरदस्त कि यमराज को भी लौटना पड़ गया वापस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 9, 2023, 03:45 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके दिमाग में बस एक ही सवाल गूंजेगा कि मौत के इतना करीब जाकर भी कोई कैसे जिंदा बच सकता है। शख्स की किस्मत इतनी जबरदस्त होती है कि खुद यमराज को उसे छोड़कर वापस लौटना पड़ जाता है।

Image

सबसे किस्मती आदमी (ट्विटर)

Viral Video:कुछ लोग अपनी किस्मत सीधा भगवान से लिखवाकर धरती पर पैदा होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी शख्स की जाने अंतिम समय पर बच जाती है। ऐसा ही एक वीडियो हमें मिला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मरने ही वाला था, लेकिन उसकी किस्मत इतनी जबरदस्त होती है कि खुद यमराज को उसे छोड़कर वापस लौटना पड़ जाता है। इस वीडियो को देखकर आपको पहली नजर में यकीन नहीं होगा।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

आप वीडियो देखकर शख्स को धरती का सबसे किस्मती व्यक्ति भी घोषित कर सकते हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैसे शख्स मौत के बेहद करीब पहुंचकर भी वापस आ जाता हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देखकर आपके दिमाग में बस एक ही सवाल गूंजेगा कि मौत के इतना करीब जाकर भी कोई कैसे जिंदा बच सकता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी दीवार में पैर मारकर उसे गिराने की कोशिश कर रहा है। जब दीवार गिरने लगती है तो वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन दूसरी दीवार से भिड़कर वहीं गिर जाता है। जब ऐसा लगता है कि दीवार उसके सिर पर गिर जाएगी और उसकी मौत हो जाएगी, तभी वह चमत्कारिक तरीके से बच निकलता है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो को @InsaneRealitys नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article