Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। कभी कोई ठुमके लगाने लगता है तो कोई अजीबोगरीब हरकत करके वायरल होने की इच्छा रखते हैं। ऐसी ही कुछ इच्छा एक चोर की भी रही रहोगी तभी उसका जूते चोरी करते हुए वीडियो काफी तेजी से और काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में चोर के स्टाइल की तारीफ भी कर रहे हैं और एक दूसरे से सावधान रहने के लिए भी कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चोर सबसे पहले दुकान की रेकी करता है और फिर उसके साथ ही जूते गायब कर देता है।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर theindiansarcasm नामक पेज अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, फुल टीशर्ट में एक शख्स कैसे दुकान के सामने से जाता है और कुछ दूर से ही दुकान के अंदर देखते हुए लौट आता है। उसके देर के बाद दुकान के बाहर ऐसे ही चक्कर लगाता रहता है। मौके के इंतजार में बैठा चोर दुकान के बाहर कुछ याद करने की कोशिश करता है। तभी वो आखिरी बार दुकान के साइड में जाता है और बाहर रखे जूतों को अपने पैरों से खिसका कर आगे ले जाता है। जैसे ही जूते दुकान की रेंज से बाहर से होते हैं वो उनको उठाता है और उनको लेकर तेजी से भाग जाता है।
यूजर्स ने ले ली मौज
इस वीडियो पर यूजर्स ने चोर की अच्छे से मौज ली है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'जूते चोरी करने का तरीका Casual है।' दूसरे यूजर ने बाबूराव आपटे का डायलॉग मारते हुए कहा कि, 'क्या गुंडा बनेगा रे तू !' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'जूता चोर..इसको तो जूता भी नहीं मार सकते।' एक यूजर ने बताया कि, 'ज्यादा ट्रोल मत करो, वापस रख दिए थे बाद में।' वहीं, एक ने तो यहां तक कह दिया कि, 'अपने जीजा के जूते चुरा रहा है।'
