वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे में धुत्त होकर भालू की सवारी करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर धर्राटे काट दिए

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 15, 2023, 01:15 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख काफी हैरानी होती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब शख्स का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपको हैरानी भी होगी और साथ ही आप ये भी सोचेंगे कि ये शख्स पागल है क्या।

Image

भालू की पीठ पर जा बैठा नशे में धूत शख्स (Source:twitter)

Viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख काफी हैरानी होती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब शख्स का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपको हैरानी भी होगी और साथ ही आप ये भी सोचेंगे कि ये शख्स पागल है क्या।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स शराब के नशे में डूबा हुआ है। शराब के नशे में डूबा शख्स एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में शराब का जाम लिए पूरी तरह से नशे में झूम रहा है। नशे में धुत शख्स अलास्का में पाए जाने वाले विशालकाय शरीर वाले ग्रिजली भालू की पीठ पर बैठेकर झूम रहा है। इस दौरान भालू को भी काफी गुस्से में देखा जा सकता है।

नशे में इंसान कुछ भी कर सकता है ये सिर्फ अब तक सुना था लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद इस बात पर यकीन भी कर लेंगे आप। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर that's why women's live longer than men नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 45 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article