वायरल न्यूज़

Viral Video: जो लड़का एक हफ्ते के भीतर करेगा लड़की से शादी, पिता देगा इतनी सारी सुविधाएं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 22, 2024, 07:34 PM IST

Viral Video: इस वीडियो में पिता कहता सुना जा सकता है कि जो शख्स उसकी बेटी से एक हफ्ते के भीतर शादी करेगा, वह उसे ब्लैंक चेक देगा। इस चेक पर दूल्हा जितना चाहे अमाउंट लिख सकता है।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी की शादी के ऐसे प्रस्ताव रखता नजर आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ खड़ा है। इस दौरान वह कैमरे के सामने अपनी बेटी की शादी की बात कह रहा है। वह कैमरामैन से कहता है कि उसे अपनी बेटी की शादी एक हफ्ते के भीतर करनी है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

हालांकि, पिता वीडियो में यह नहीं बताता है कि क्यों एक ही हफ्ते के भीतर उसे अपनी बेटी की शादी करनी है। लेकिन वह यह जरूर कहता है कि जो शख्स उसकी बेटी से एक हफ्ते के भीतर शादी करेगा। उसे ढेर सारा दहेज दिया जाएगा। वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पिता कहता सुना जा सकता है कि जो शख्स उसकी बेटी से एक हफ्ते के भीतर शादी करेगा, वह उसे ब्लैंक चेक देगा। इस चेक पर दूल्हा जितना चाहे अमाउंट लिख सकता है। देखें वीडियो-

वहीं आप कैमरामैन को यह कहते सुन सकते हैं कि लड़की के पिता का कबाड़ का बिजनेस है। इस वजह से उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। वह अपनी बेटी के लिए कितने भी पैसे खर्च करने को तैयार है। कैमरामैन बताता है कि उसकी बेटी से शादी करने वाले को जमकर पैसे दिए जायेंगे। वीडियो को shadi_karne_wali_girls नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल टाइम्स नाऊ नवभारत वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हो सकता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में बनाकर शेयर किया गया हो।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article