ओ तेरी! पति के धोखा देने पर पत्नी ने लिया गजब का बदला, शेयर की पूरी कहानी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 21, 2024, 03:18 PM IST

एक पति ने जब अपनी पत्नी को धोखा तो पत्नी ने दादा-दादी के साथ मिलकर पति से बदला लिया। इसके बाद महिला ने अपनी पूरा कहानी सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर शेयर की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी से किया धोखा
  • पत्नी के कजिन से चल रहा था अफेयर
  • दादा-दादी के साथ मिलकर लिया बदला

Husband Cheating His Wife: हमारे समाज में काफी बार देखा जाता है कि शादी के बाद भी कछ लोगों के अफेयर के किस्से सुनाई देते हैं। कुछ अपने ऑफिस कर्मचारी के साथ तो कुछ कहीं और प्रेम प्रसंग चला रहे होते हैं। इस तरीके की खबरें भी काफी सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में रेडिट प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने अपने पति को लेकर लिखा है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है और उसी की कजिन सिस्टर के साथ अफेयर चला रहा है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर AITAH नाम के पेज पर महिला ने अपनी कहानी बताई है। उसने लिखा है कि उसके पति और उसकी कजिन सिस्टर से मुलाकात शादी के दौरान ही हुई थी। फिर बाद में पता कि दोनों का अफेयर चल रहा है। यह शादी के तीन महीने बाद शुरू हुआ, जिसके बाद भी महिला ने 6 महीने इंतजार किया। फिर महिला ने दादा-दादी से इस बारे में शेयर किया और रोने लगी।

End of Feed