Viral Video: ये कैसी नवाबी ! मोपेड खरीदने के लिए 60 हजार ₹ का लोन लिया, 40 हजार जश्‍न में फूंके, और अब...

Viral Video: चाय विक्रेता का नाम मुरारी लाल कुशवाह बताया जा रहा है जो कि, एमपी के शिवपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 20,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर लोन लेकर मोपेड खरीदी। खुशी के इस मौके पर उन्होंने धूमधाम से जश्न मनाया।

Viral Video: मध्य प्रदेश के एक चायवाले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नई गाड़ी खरीदने के बाद जश्न का तरीका देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि, उसने एक मोपेड खरीदी और फिर उसे घर लाने के लिए डीजे पर तकरीबन ₹ 60,000 खर्च किए। इस दौरान अपनी नई मोपेड को उठाने के लिए उसने एक जेसीबी भी किराए पर ली ताकि उसके परिवार और दोस्त वाहन देख सकें।

मोपेड का जश्‍न मनाती भीड़।

चाय विक्रेता का नाम मुरारी लाल कुशवाह बताया जा रहा है जो कि, एमपी के शिवपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 20,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर लोन लेकर मोपेड खरीदी। खुशी के इस मौके पर उन्होंने धूमधाम से जश्न मनाया। इस दौरान डीजे और जेसीबी किराए पर लेना उन्‍हें डाउन पेमेंट से तीन गुना महंगा पड़ा। उन्होंने डीजे जुलूस निकाला जिसमें मोपेड को एक सजी हुई बग्‍घी पर रखा गया। म्‍यूजिक और डांस देखकर न केवल मुरारी बल्कि आने जाने वाले लोग भी आनंद उठाते दिखे। दावा है कि,चाय विक्रेता ने अपने बच्चों को खुश करने के लिए ऐसा किया। तीन बच्चों के पिता ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूं। हर उत्सव मेरे बच्चों को खुशियां देने का एक तरीका है।'

End of Feed