वायरल न्यूज़

शादी में दूल्हे की एक हरकत पर घबरा गई दुल्हन, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2024, 12:54 PM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन पास खड़े दुल्हन की एक हरकत पर बुरी तरह घबरा गई। उसकी कुछ समझ नहीं आया कि दूल्हा ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ विवाह का वीडियो। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अचानक गुस्सा हो गया दूल्हा
  • देखकर दुल्हन भी घबराई
  • वायरल हुआ विवाह का वीडियो

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियो की भरमार रहती है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। कई बार नजारा देखकर पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो विवाह में जयमाला की रस्म से जुड़ा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। आसपास मेहमानों की भीड़ जमा है। मगर इसी बीच दूल्हे ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर बेचारी दुल्हन तक घबरा गई। कुछ सेकंड दुल्हन की कुछ समझ नहीं आया कि आखिर दूल्हा ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है।

आखिर क्यों घबरा गई दुल्हन

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि जयमाला की रस्म निभाई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर हैं और हाथ जोड़कर मेहमाओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। विवाह की खुशी में परिवार के लोग हवा में नोट उड़ा रहे हैं। इधर स्टेज से नीचे खड़े शख्स ने पटाखा फोड़ दिया। इससे दूल्हा विचलित हो गया। देखकर साफ पता चलता है कि दूल्हा गुस्से मे है। वो कुछ सेकंड बाद अपनी आंख खोलता और पटाखा फोड़ रहे शख्स की ऊपर किक मारता है। इधर दूल्हा का अचानक ऐसा रूप देखकर बेचारी दुल्हन डर गई। वो किसी तरह खुद को संभालती है और दूल्हे को रोकने की कोशिश करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि विवाह से जुड़ा दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article