VIDEO: परीक्षा में मूल अधिकार के सवाल पर बच्‍चे ने लिखा ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर मास्‍साब भी चौंक गए

VIDEO: परीक्षा में मूल अधिकार के सवाल पर बच्‍चे ने लिखा ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर मास्‍साब भी चौंक गए - viral video student wrote funniest answer on fundamental rights in answer sheet

Viral Video: जैसा की सभी जानते हैं इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में ही एक स्‍टूडेंट की आंसर शीट काफी वायरल हो रही है। जिसमें उसने मूल अधिकार के सवाल पर ऐसा मजेदार जवाब लिखा कि, यूजर्स की हंसी ही नहीं रुक रही है। खास बात ये नहीं कि उसने मजेदार जवाब लिखा बल्कि खास बात तो वीडियो में इसके आगे दिखेगी। दरअसल, गलत जवाब लिखने के बाद स्‍टूडेंट को टीचर डांटते हैं तो वो उनसे अगला पेज देखने को कहता है जिसमें 100 का नोट चिपका होता है। ये देखते ही मास्‍टर साहब के तोते उड़ जाते हैं और वो उस बच्‍चे को पूरे 50 में से 45 नंबर दे देते हैं।

​funny answer sheet, student answer sheet viral, viral video, video viral, viral news, viral news in hindi, hindi news

परीक्षा में बच्‍चे ने लिखा मजेदार जवाब।

बच्‍चे ने लिखे मजेदार 'मूल अधिकार'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर randheer___yadav नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले टीचर आदित्‍य कुमार नाम के बच्‍चे को बुलाते हैं। जब स्‍टूडेंट आता है तो टीचर उससे कहते हैं कि, मूल अधिकार के जवाब में तुमने क्‍या लिखा है ?' दरअसल, इस सवाल के जवाब में बच्‍चे ने लिखा था, कार्टून देखना, फ्री फायर गेम खेलना, किंडर ज्‍वॉय खाना और पॉकेट खर्च 50 रुपये। ये देखते ही टीचर भड़क जाते हैं और जैसे वे बच्‍चे को डांटने चलते हैं तभी बच्‍चा कहता है- 'सर, आगे वाला पेज भी देखिए।' जब टीचर अगला पेज देखते हैं तो उसमें 100 कूपन का नोट लगा होता है। ये देखते ही वे उसे 50 में 45 नंबर दे देते हैं।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्‍शन

यूजर्स ने मजेदार रिएक्‍शन देते हुए बच्‍चे की खूब मौज ली। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने दो दिन का पॉकेट खर्च बेकार कर दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सर को चूना लगा दिया, 100 रुपये देने के बजाए 100 कूपन दे द‍िया।' आदित्‍य नाम के एक यूजर ने कहा कि, 'भइया, आदित्‍य कुमार है मजाक थोड़े है।' वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि, 'गुड आइडिया आदित्‍य।'

End of Feed