वायरल न्यूज़

Viral Video: अपने मैडम की शादी में पहुंचकर छात्र ने पूछा ऐसा सवाल, बगल में खड़े दूल्हे ने जो कहा वो हो गया वायरल

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ स्टेज पर है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। अब सारे रिश्तेदार और मेहमान स्टेज पर आकर दूल्ह-दुल्हन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। तभी दुल्हन का छात्र स्टेज पर पहुंचता है। स्टेज पर पहुंंचकर वह दुल्हन से कुछ ऐसा कहता है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है। इन दिनों देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा है। यह वीडियो शादी की स्टेज से सामने आया है। दरअसल, जिस महिला की शादी थी। वह किसी स्कूल में पढ़ाती थीं। महिला की शादी में उसके छात्र भी आए होते हैं। इस बीच एक छात्र शादी की स्टेज पर पहुंचकर कुछ ऐसा करता है, जिसकी उम्मीद खुद मैडम को भी नहीं रही होगी।

वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ स्टेज पर है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। अब सारे रिश्तेदार और मेहमान स्टेज पर आकर दूल्ह-दुल्हन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। तभी दुल्हन का छात्र स्टेज पर पहुंचता है। स्टेज पर पहुंंचकर वह दुल्हन से कुछ ऐसा कहता है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया। दरअसल, छात्र अपनी मैडम के पास जाकर कहता है कि उसे मैथ्स के सब्जेक्ट में कुछ डाउट्स हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र अपने साथ कोई बुके या गिफ्ट लेकर नहीं आता, बल्कि हाथ में एक नोटबुक और पेन लेकर आता है। वह अपनी मैडम से जैसे ही मैथ्स के डाउट के बारे में कहता है। वैसे ही अपने छात्र की बात सुनकर मैडम की हंसी छूट जाती है। इसके बाद दुल्हन कहती है कि उसने पहले ही छात्र से बोला था कि आज के दिन वह कोई डाउट्स नहीं बताएगी। हालांकि, यह सब हंसी-मजाक ही होता है। इसके बाद हंसी-मजाक में ही दूल्हा भी छात्र को रिप्लाई देता है। दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के छात्र से कहता है कि अगर उसे फिजिक्स में कोई डाउट हो तो वह उससे आकर पूछ सकता है। इसके बाद पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है और सारे लोग खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। इस मजेदार वीडियो को chappalsemaarungiladle.e नाम के इंस्टाग्राम अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article