Viral Video: छात्र ने चप्पल के अंदर ऐसी जगह रखी नकल की पर्ची, चाहकर भी नहीं ढूंढ़ पाएगा टीचर

Viral Video: आप देख पाएंगे कि छात्र ने पर्ची को बहुत सावधानी से मोड़कर सोल के अंदर रखा था। जिससे पर्ची पूरी तरह सोल के अंदर छिप जाए।वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उसकी ‘क्रिएटिविटी’ पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे मजेदार तरीका बता रहे हैं। वीडियो देखने में कुछ लोगों को दिलचस्प लग सकता है, लेकिन यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र का नकल करने का बेहद ही अनोखा तरीका यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र ने परीक्षा में नकल करने के लिए अपने चप्पल में पर्ची छिपाई थी। हालांकि, छात्र ने नकल की पर्ची को अपनी चप्पल के अंदर छात्र ने कुछ इस तरह से छिपाया था कि किसी को आसानी से शक न हो। हो सकता है कि टीचर भी छात्र की छिपाई पर्ची ढूंढ़ न पाए।

Viral Video

नकल करने का अनोखा तरीका (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न

वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र ने चप्पल के सोल के बीच में एक पतली सी पर्ची रख दी। उसने चप्पल की सोल को चाकू से बीच से फाड़ दिया था। इसके बाद सोल के बीच में नकल की पर्ची छिपा दी थी। आप देख पाएंगे कि बाहर से चप्पल बिल्कुल सामान्य दिख रहा है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वह सोल को बीच में से हल्का सा अलग करके अंदर रखी पर्ची निकाल सकता था। यह तरीका इतना चालाकी भरा था कि पहली नजर में टीचर कभी भी जान नहीं सकता था कि चप्पल के अंदर पर्ची रखी हुई है। देखें वीडियो-

End of Feed