VIDEO: नौकरी वालों पर स्ट्रीट वेंडर का तंज- 'कम पढ़ा लिखा हूं तो ज्यादा कमा रहा, वरना 30-40 हजार ही कमाता'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 12, 2024, 11:49 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो एक स्ट्रीट फूड बेचने वाले से जुड़ा है। वह मजे-मजे में कार्पोरेट में काम करने वालों का मजाक उड़ा रहा है।

Viral Video: कार्पोरेट में काम करने वाले ज्यादातर एम्पलायज की जिंदगी एक ही ढर्रे पर चलती रहती है। सुबह से शाम तक की नौकरी और उसी तरह का डेली रूटीन। यहां तक कि उन्हें सैलरी भी लिमिटेड मिलती है। इसी क्रम में एक वीडियो ने नौकरी करने वालों के माथे पर सिकन ला दिया है। इस वीडियो को देखकर नौकरी करने वालों को जलन हो सकती है। वीडियो एक स्ट्रीट फूड बेचने वाले से जुड़ा है। वह मजे-मजे में कार्पोरेट में काम करने वालों का मजाक उड़ा रहा है।

street vendor

स्ट्रीट फूड वेंडर (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत एक स्ट्रीट फूड वेंडर से होती है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में बटर की एक स्लाइस है। वह किसी कस्टमर को बटर की स्लाइस दिखाते हुए उस पर लिखे ब्रांड का नाम पढ़ने को कहता है। इसी क्रम में वह कार्पोरेट एम्पलाइज के मजे भी ले लेता है। सबसे पहले वह कहता है कि 'देखो सर यह अमूल्य बटर ही है न, मैं तो पढ़ा लिखा कम हूं।' देखें वीडियो-

End of Feed