वायरल न्यूज़

Optical Illusion: मूवी लवर ही ढूंढ पाएगा तस्वीर में छिपा अनोखा पॉपकॉर्न, 12 सेकंड में ढूंढने का मिला चैलेंज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 12, 2024, 12:53 PM IST

सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको कई सारे पॉपकॉर्न नजर आ रहे होंगे। इस तस्वीर में एक अनोखा पॉपकॉर्न छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है अनोखा पॉपकॉर्न (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है अनोखा पॉपकॉर्न
  • 12 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर रोज कुछ न कुछ नया व खास देखने को मिल जाता है। इसी में से एक ऑप्टिकल इल्यूजन भी है, जिसकी तस्वीर आपको अक्सर फेसबुक या ट्विटर पर देखने को मिल जाती होगी। वायरल हो रही ये तस्वीर भी ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) से ही संबंधित है। दिए गए तस्वीर में आपको खूब सारे पॉपकॉर्न नजर आ रहे होंगे, जिसमें एक अनोखा पॉपकॉर्न छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में छिपे अनोखे पॉपकॉर्न को ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। ऐसे में क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे या बाकी लोगों की तरह हार मानकर घुटने टेक देंगे। वैसे बता दें कि अब तक 97 प्रतिशत लोग इस तस्वीर को सॉल्व करने में हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर लेंगे तो आपको तुर्रम खां की उपाधि दी जाएगी। इस तस्वीर को सॉल्व कर आप अपना आईक्यू लेवल (IQ Level) भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल पाएगा कि आपका दिमाग कितनी स्पीड में काम कर सकता है। तो आइए एक बार आप भी इस तस्वीर को सॉल्व करने की कीशिश करके देखिए..

Optical Illusion Eye Test  Solution

तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ अनोखा पॉपकॉर्न

तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ अनोखा पॉपकॉर्न

ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हो रही इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपको अनोखा पॉपकॉर्न मिल गया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो आप ज्यादा परेशान मत होइए। ऐसे में ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको तस्वीर में एक लाल रंग का सर्कल बना हुआ दिखाई देगा, जिसमें आपको तस्वीर में छिपा हुआ अनोखा पॉपकॉर्न मिल जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article