वायरल न्यूज़

लड़की के साथ मटककर डांस कर रहा था बेटा तभी मां ने देख लिया, सोच भी नहीं सकते फिर जो हुआ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 21, 2024, 02:43 PM IST

Funny Video Today: वीडियो में देखेंगे कि लड़का पार्टी में है और लड़की के साथ डांस कर रहा है, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ बेचारे ने सपने में भी नहीं सोच होगा।

Image

लड़का पार्टी में लड़की के साथ डांस कर रहा था। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियोज की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। कभी-कभी तो इतनी हंसी आती है कि पेट तक दुखने लगता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो पार्टी में पहुंचा है। वो दोस्तों के साथ ना सिर्फ खूब मजे करता है बल्कि लड़की के साथ डांस भी करता है। लड़का पार्टी में मजे कर ही रहा था तभी अचानक उसकी मां की एंट्री हो गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

पार्टी में पहुंच गईं मां

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। लड़का स्टेज पर है और लड़की के साथ मटक-मटकर डांस कर रहा है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि उसकी मां भी पहुंच सकती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि मां ने जैसे ही बेटे को किसी लड़की के साथ डांस करते हुए देखा उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मां ने तुरंत अपनी चप्पल उतारी और बेटे की तरफ दौड़ पड़ीं। इधर शख्स को अभी तक अंदाजा नहीं हुआ कि मां उसे देख रही हैं। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि बेटे के करीब पहुंचते ही मां ने उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर खुद पर हमला देख बेटे ने जैसे ही पीछे मुढ़कर देखा बेचारे की बत्ती गुल हो गई। मां को पार्टी में देखते ही बेटा उल्टे पांव दौड़ पड़ा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article