वायरल न्यूज़

Emotional Video: बूढ़ी मां साइकिल से गिर ना जाए, बेटे ने गमछे के सहारे अपने पेट से बांधा

Emotional Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बेटे के पास न तो गाड़ी है और न ही साधन करने के लिए उसके पास पैसे हैं। इसके बाद वह अपनी मां को साइकिल पर ही पीछे बिठाकर ले जाने लगता है। आप देख पाएंगे कि शख्स की मां काफी बूढ़ी थी, इसलिए उन्हें साइकिल पर बिठाकर ले जाना आसान ​​नहीं था।

Image

मां-बेटे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Emotional Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को इमोशनल होने पर मजबूर कर देता है। कहते हैं कि मां ईश्वर द्वारा दिया गया एक ऐसा वरदान है, जिसे पाकर इंसान धन्य हो गया है। इस धरती पर मां से ज्यादा ममता किसी के अंदर नहीं होती है। अपने बच्चे के लिए मां कुछ भी करने को तैयार रहती है। कई बार तो अपने बच्चे के लिए मां अपनी जान पर भी खेल जाती है। दूसरी तरफ इस वीडियो में एक बेटा अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

वायरल हो रहा वीडियो दिल छूने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बेटे के पास न तो गाड़ी है और न ही साधन करने के लिए उसके पास पैसे हैं। इसके बाद वह अपनी मां को साइकिल पर ही पीछे बिठाकर ले जाने लगता है। आप देख पाएंगे कि शख्स की मां काफी बूढ़ी थी, इसलिए उन्हें साइकिल पर बिठाकर ले जाना आसान नहीं था। इसके बाद युवक जो करता है, वैसा आपने भी नहीं सोचा होगा। युवक अपनी मां को पीछे बिठाकर ले जाने के लिए एक तरकीब निकालता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक एक गमछा निकालता है। इसके बाद अपनी मां को साइकिल पर पीछे बिठाता है। अब साइकिल की गद्दी पर बैठकर युवक अपनी मां को उस गमछे से अपने पेट के सहारे बांधता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी मां को अपने पेट के सहारे कुछ इस कदर बांधता है, जिससे साइकिल चलने पर झटका लगने के कारण उसकी मां गिर न जाए। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को raw.indiaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article