वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप करने जा रहा था हमला, तभी बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'पट से एक शॉट'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 10, 2023, 05:42 PM IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में सांप एक बिल्ली पर हमला करने के अपने फन को आगे ही बढ़ाता है, तभी बिल्ली उसे एक तमाचा खींच कर मारती है। इस पर यूजर्स काफी मजेदार रियक्शन दे रहे हैं।

Image

बिल्ली और सांप का मजेदार वीडियो (फोटा साभारः इंस्टाग्राम 'purrfect_floof')

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप करने जा रहा था हमला
  • बिल्ली ने जड़ दिया एक तमाचा
  • काफी मजेदार है ये वायरल वीडियो

Funny Video of Snake and Cat: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। ऐसे में आज हम जिस वीडियो (Viral Video) को दिखाने जा रहे हैं, वह काफी मजेदार वीडियो है। यह वीडियो एक सांप और बिल्ली की है, जो जंगल में रहते हैं। यकीनन आप इसे कई बार देखेंगे और जितनी बार देखेंगे उतनी बार हसेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बिल्ली और सांप की मजेदार क्लिप को दिखाया गया है। इस वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली वहां से गुजर रही होती है, तभी अचानक सांप उस पर हमला कर देता है। उसके बाद बिल्ली जो करती है उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यहां तक कि हंसते हुए आपके पेट में दर्द भी होने लगेगा। दरअसल, जैसे ही सांप बिल्ली पर हमला करने के लिए अपने फन को आगे बढ़ाता है, वैसे ही बिल्ली उसके फन पर एक तमाचा जड़ देती है, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी निकल जाएगी।

बिल्ली और सांप का मजेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं पट से एक शॉट। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बिल्लियां पूरी तरीके से एक शिकारी होती हैं। इस वीडियो पर अब तक इस पर लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'purrfect_floof' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article