Murgi Saap Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Animal Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Wildlife Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जकमर ठहाके लगाते हैं। वाइल्ड लाइफ लवर्स जानवरों के वीडियो (Animal Attack Video) को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में मुर्गी और सांप (Hen Snake Fight Video) का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए थर्रा जाएंगे। क्योंकि, कैमरे में ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
सांप ने किया मुर्गी का शिकार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: छत से लटका था बच्चा, नीचे खड़ा था बाघ, फिर जो हुआ उसे देख भौचक्के रह जाएंगे आप
कोई भी जानवर हमेशा दूसरे जानवर पर हमला करने के लिए तैयार रहता है। मौका पाते ही एक जानवर दूसरे पर टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई मजेदार और खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको काफी चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर हो सकता है एक पल के लिए आपको '440 वोल्ट' का झटका लग जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गियों के बीच एक जहरीला और खतरनाक सांप पहुंच गया। मौका पाते ही सांप ने एक मुर्गी को दबोच लिया। बेचारी मुर्गी अपनी जान बचाने के लिए हाथ-पांव चला रही है। लेकिन, सांप उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। काफी देर तक मुर्गी जान बचाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
रोंगटे खड़े करने वाला नजारा
नजारा देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ilhanatalay' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सांप ने मुर्गी की हवा टाइट कर दी। किसी का कहना है कि बेचारी मुर्गी की तो ऐसी की तैसी हो गई। कईयों का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
