Ajab Gajab : ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर या टारगेट पूरा न होने आप को भी कभी न कभी मैनेजमेंट की ओर से मेल आया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ऐसे में कंपनी आपको कोई सजा दे तो ? जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है एक कंपनी में। दरअसल, हर कंपनी अपनी पॉलिसी के तहत अपने यहां कई तरह के कानून बनाती हैं, जिसका कर्मचारियों को पालन करना पड़ता है, लेकिन 'चीन की कंपनी ने तो हद ही कर दी है'। ये कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का, जब उन्हें पता चला कि टारगेट पूरा न करने पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों कच्चे करेले खाने की सजा दी है।
एक दर्जन कर्मचारियों को मिली सजा
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीन की एक सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारी ने पूरी दास्तां वीडियो के माध्यम से बताई है। जिसमें दिखाया गया है कि, तकरीबन एक दर्जन कर्मचारी ऑफिस में कच्चे करेले खा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के जिआंगसु प्रांत में स्थित शिक्षा और प्रशिक्षण कंपनी, सूजौ डानाओ फांगचेंगशी इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग
कंपनी ने एक दर्जन कर्मचारियों को कच्चे करेले खाने की सजा दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कंपनी के कर्मचारी ने जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो इस यूजर्स प्रतिक्रियाएं देने लगे। यूजर्स ने एक ओर कंपनी के खिलाफ भड़ास निकाली तो वहीं, दूसरी ओर लोगों ने कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। बता दें कि, चीन में कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन के चलते अक्सर अजीबोगरीब सजा से गुजरना पड़ता है।
कंपनी ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता देख कंपनी ने अपनी सफाई पेश की। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि, ये सजा एक योजना का हिस्सा थी। कर्मचारियों की सहमति से टीम बनाई गई थी और सबकी सहमति होने के बाद लोगों ने खुद ही इसे खाया। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं लोगों को इस तरह से दंडित करने के बजाय कंपनी को नौकरी से निकाल देना पसंद करूंगा।'
