Viral Video: भेड़ों से लदा जहाज समुद्र में पलटा, नाव से रेस्क्यू करने पहुंचे मछुआरे

भेड़ों से लदा एक जहाज समुद्र में डूब जाता है। जिसके बाद उसमें सवार भेड़ें पानी में डूबने लगती हैं। ऐसे में वे अपनी जान बचाने के लिए पानी में तैरने की कोशिश करती दिख रही हैं। गनीमत रही कि इस हादसे के वक्त वहां मौजूद आसपास के मछुआरे तुरंत अपनी नाव लेकर जहाज के पास पहुंचे और भेड़ों को बचाने का राहत कार्य शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भेड़ों से लदा एक जहाज अचानक से पलट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में गिरी भेड़ें पानी में तैर रही हैं और लोग उन भेड़ों को छोटी-छोटी नाव से रेस्क्यू कर उनकी जान बचा रहे हैं।

समुद्र में पलटा भेड़ों से लदा जहाज

समुद्र में पलटा भेड़ों से लदा जहाज (X/@Ibn_Ahmad_01)

अरब खाड़ी देशों को भेजी जा रही थीं भेड़ें

यह वायरल वीडियो यमन के तट (अरब सागर/रेड सी क्षेत्र) के पास का बताया जा रहा है। जहां भेड़ों से लदा एक मालवाहक जहाज अचानक पलट गया। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने अपने कैप्शन में बताया है कि जहाज में हजारों भेड़ें लदी हुई थीं, जो अरब खाड़ी देशों को भेजी जा रही थीं।

End of Feed