Viral Video: अपनी शादी में शिखर धवन ने किया करारा डांस, धुरंधर के गाने पर विदेशी दुल्हनिया ने भी उड़ाया गर्दा

Shikhar Dhawan Dance: धवन ने साल 2023 में अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। धवन ने आयशा से साल 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, 12 साल बाद दोनों अपने रिश्ते से अलग हो गए। इसके बाद धवन आयरलैंड की रहने वाली शोफी शाइन के संपर्क में आए और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

Shikhar Dhawan Dance: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी के कई सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ 'धुरंधर' फिल्म के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी दुल्हनिया भी अपने डांस मूव्स से तहलका मचाती दिख रही हैं। आप देख पाएंगे कि शादी के जोड़े में धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं। इसके साथ ही शादी के कई वीडियो में धवन अपनी दुल्हनिया पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

Shikhar Dhawan

शिखर धवन ने शादी में किया डांस (इंस्टाग्राम)

धवन और उनकी दुल्हन का डांस वीडियो

बता दें कि 40 साल के पूर्व भारतीय ओपनर अपनी आयरिश गर्ल्फ्रेंड के साथ पिछले काफी महीनों से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने मई 2025 को अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद इसी साल 12 जनवरी को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपनी शादी को जमकर एंजॉय किया। धवन और उनकी दुल्हनिया के इस प्यारे डांस वीडियो को peepingmoonofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। उनकी शादी में कई सारे भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हुए। इस दौरान सबने शिखर धवन की शादी को खूब एंजॉय किया और बारात में भी डांस किया। देखें वीडियो-

End of Feed