Viral Video: दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार के हर सदस्य को तोहफे में दिए ‘सोने के बिस्कुट’, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि सऊदी अरब की एक शादी में दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट तोहफे में दिए। वीडियो देखकर लोगों में बहस छिड़ गई।

Viral Video: भारत में शादियों के दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे और उसके परिवार को तोहफे देने की परंपरा आम बात है। कपड़े, गहने या अन्य उपहार देना अक्सर देखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शादी में मेहमानों को सोने के बिस्कुट बांटे जाएं? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (trending video) इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो के साथ दावा किया गया कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार के हर सदस्य को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट तोहफे में दिए।

saudi wedding viral video

viral video: दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए ‘सोने के बिस्कुट’ फोटो: X/@Rainmaker1973)

सऊदी अरब का बताया जा रहा वायरल वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे शाही अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे दिखावा कहा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सऊदी अरब का है। वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरब पोशाक में बैठे नजर आते हैं। एक व्यक्ति हाथ में एक डिब्बा लेकर मेहमानों के बीच घूमता दिखाई देता है। उस डिब्बे में सुनहरी रंग की चमचमाती चीजें रखी होती हैं। दावा किया गया कि वही 24 कैरेट सोने के बिस्कुट हैं, जिन्हें दुल्हन का भाई मेहमानों में बांट रहा है। वीडियो में मेहमान एक-एक कर उन “बिस्कुटों” को उठाते दिखते हैं। वहीं एक-दो नहीं भी लेते हैं।

End of Feed