वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने जैसे ही बच्चे को किया किस, मासूम ने पलटकर किया ऐसा हमला, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बच्चे को किस करना चाहता है। लेकिन, बच्चे ने उसके साथ ऐसा खेल कर दिया, जिसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी।

Image

बच्चे ने कर दिया खेल (तस्वीर साभार- @parenting__heart0)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को बच्चे को किस करना भारी पड़ गया। क्योंकि, बच्चे ने उस पर ऐसा हमला किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

बच्चों से प्यार करना, उनके साथ खेलना और समय बिताना सबको अच्छा लगता है। लेकिन, कई बार बच्चे ऐसी शरारत कर देते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है और कई बार तो गुस्सा भी आ जाता है। आप में से कई लोगों ने इसका अनुभव किया होगा या फिर देखे भी होंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बच्चे को गोद में लेकर उसे प्यार कर रहा है। शख्स बच्चे को किस करना चाहता है। लेकिन, जैसे ही वो किस करने लगता है, बच्चा सीधा उस पर पलटवार कर देता है। जिस अंदाज में बच्चा पलटवार करता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

बच्चे ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि बच्चे ने तो शख्स के साथ खेल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को ' parenting__heart0' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आजकल बच्चे भी काफी खतरनाक होते हैं। कुछ का कहना है कि लगता है इस बच्चे को किस पसंद नहीं है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article