वायरल न्यूज़

Video: फैक्ट्री में इतने गंदे तरीके से तैयार होता है नमकीन हरा मटर, देखकर खाने से कर लेंगे तौबा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 16, 2023, 03:38 PM IST

Viral Video: हरा मटर बनाने का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद बवाल सा मच गया है। इस दौरान न तो फैक्ट्री में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी वर्कर ने दस्ताने वगैरह पहने हुए हैं। एक फूड व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया।

Image

green matar making (instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो
  • फैक्ट्री में बनता नजर आ रहा है नमकीन हरा मटर
  • हरा मटर बनने की प्रक्रिया देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: आपने भी कभी न कभी नमकीन हरा मटर खाया होगा। स्नैक्स के रूप में इसे लोग चटखारे लेकर खाते हैं। कई लोगों को नमकीन हरा मटर बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इसी क्रम में फैक्ट्री में इसे बनाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में बहुत ही गंदे तरीके से हरा मटर तैयार किया जा रहा है। इस दौरान न तो फैक्ट्री में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी वर्कर ने दस्ताने वगैरह पहने हुए हैं।

हरा मटर बनाने की प्रक्रिया है बेहद गंदी

आप अपने इस फेवरेट स्नैक्स को बनते देखेंगे तो शायद आपको जरा भी अच्छा न लगे। हरा मटर बनाने का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वह असम की फैक्ट्री का बताया जा रहा है। इसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो आपका दिल तोड़ने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप हरा मटर बनने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, बवाल सा मच गया है। यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अगली बार जब वह हरा मटर खाने जाएंगे तो एक बार जरूर सोचेंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्राई मटर को ऑर्टिफिशियल कलर में डुबोया जाता है। आपको कोई भी वर्कर हरे मटर की प्रीपरेशन के दौरान दस्ताना पहने नजर नहीं आएगा। वीडियो को एक फूड व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ ही यह बताया गया कि मेकर्स एक बार में लगभग 120 किलो हरा मटर तैयार करते हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स कंटेनर से भीगे हुए छोले निकालता है। इसके बाद छोले के ऊपर ऑर्टिफिशियल कलर का पाउडर डाला जाता है। अब छोला हरे रंग में बदल जाता है। फिर रंगीन मटर को धूप दिखाने के लिए जमीन पर रखी एक प्लास्टिक शीट पर फैलाया जाता है। सारी प्रक्रिया के दौरान साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article