Viral Video: रशियन इन्‍फ्लुएंसर ने मुंबई की सड़कों पर चखा इडली-सांभर का स्वाद, रिएक्‍शन देख दिल हार बैठेंगे

Viral Video: वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं, चुगुरोवा एक लोकल स्ट्रीट वेंडर के पास जाती हैं जो साइकिल पर इडली सांभर और वड़ा सांभर बेच रहा है। वो उससे एक प्‍लेट इडली वड़ा की एक प्लेट हैं, इडली चखने के बाद इन्फ्लुएंसर टेस्‍ट की काफी तारीफ करती हैं।

Viral Video: स्ट्रीट फूड ट्राई करने से लेकर ऐतिहासिक जगहों पर जाने और वहां के लोगों से बात करने तक सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर के कई ऐसे वीडियोज आपने देखे होंगे। इन्‍फ्लुएंसर्स के नामों की कैटेगरी में एक नाम रशियन इन्फ्लुएंसर मारिया चुगुरोवा का भी है। जिनके इंस्टाग्राम फीड पर आपको भारत से जुड़ा काफी कंटेंट देखने को मिल जाएगा। हाल ही में मारिया चुगुरोवा ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया। इसमें वे मुंबई की सड़कों पर इडली सांभर का ज़ायका लेते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मारिया और स्ट्रीट वेंडर के बीच की मधुर बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है।

रूसी इन्‍फ्लुएंसर ने चखा इडली-सांभर का स्‍वाद।

वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं, चुगुरोवा एक लोकल स्ट्रीट वेंडर के पास जाती हैं जो साइकिल पर इडली सांभर और वड़ा सांभर बेच रहा है। वो उससे एक प्‍लेट इडली वड़ा की एक प्लेट हैं, इडली चखने के बाद इन्फ्लुएंसर टेस्‍ट की काफी तारीफ करती हैं। इसके बाद वे बताती हैं कि, पहले जब उसने इडली चखी थी तो उसका स्वाद फीका था और इसलिए उसने दोबारा कोशिश नहीं की। उसने दूसरों से भी विक्रेता के पास जाकर अपनी सबसे अच्छी इडली चखने का आग्रह किया। इंस्टाग्राम @mariechug पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आप, एक स्व-घोषित गैर-इडली उत्साही, इडली क्वीन के आमने-सामने खड़ी हैं, रसोई में जादुई स्पर्श वाली एक अद्भुत महिला। आप विश्वास की छलांग लगाने का फैसला करते हैं और उन फूली हुई, भाप से भरी इडली की एक प्लेट का ऑर्डर देते है।'

End of Feed