वायरल न्यूज़

Viral Video: गैंडे और हाथी की लड़ाई में किसका निकला कचूमर, देखकर आंखों को नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2024, 03:42 PM IST

Elephant vs Rhinoceros Fight Video: एक दबंग गैंडा जंगल के सबसे समझदार जानवर हाथियों​​ के इलाके में घुस जाता है। वह हाथियों के सामने दबंगई दिखाने की भी कोशिश कर रहा होता है। वीडियो में देखें फिर क्या हुआ..

Image

हाथी और गैंडे की लड़ाई (ट्विटर)

Elephant vs Rhinoceros Fight Video: जंगल में दर्जनों प्रजाति के जानवर रहते हैं। हर जानवर का अपना एक इलाका होता है, जिस इलाके में जल्दी से कोई दूसरा जानवर घुसने की हिम्मत नहीं करता है। हालांकि, कुछ जानवर ऐसे होते हैं। जो कई बार दबंगई दिखाते हुए दूसरों के इलाके में घुस जाते हैं। कई बार कुछ जानवर शिकार के चक्कर में दूसरों के इलाके में घुस जाते हैं। इसके बाद उस इलाके के जानवरों से उसे मुकाबला करना पड़ता है।

गैंडे और हाथी की लड़ाई का वीडियो

अगर जानवर ताकतवर हुआ तो ठीक वरना या तो उसे मात मिलती है, या फिर उल्टे पांव वहां से भागना पड़ जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दबंग गैंडा जंगल के सबसे समझदार जानवर हाथियों के इलाके में घुस जाता है। आप देख सकते हैं कि वह हाथियों के सामने दबंगई दिखाने की भी कोशिश कर रहा होता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह आपके दिल को सुकून देने वाला हो सकता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि हाथियों को अपने सामने देख गैंडा अपने सींग आगे करके उन पर हमला करने की कोशिश करता है। पहले तो हाथी उसे इग्नोर करता है, लेकिन जब गैंडा नहीं मानता तो हाथी उसे अपना हल्का सा गुस्सा दिखाता है। फिर क्या था, गैंडे की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह दुम दबाकर वहां से चुपचाप निकल लेता है। आप देख सकते हैं कि जितनी स्पीड में गैंडा हाथी पर हमला करने जाता है, उसी स्पीड में वह वापस भी आ जाता है। वीडियो को @susantananda3 नाम के एक्स यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article