वायरल न्यूज़

Video: रिपोर्टर का सवाल- पति नशेड़ी मिला तो क्या करोगी? लड़की का जवाब सुनकर उछल जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 13, 2023, 02:16 PM IST

Girl Funny Video: एक लोकल न्यूज रिपोर्टर लड़कियों से उनके विवाह को लेकर सवाल पूछती है। वह एक लड़की से पूछती है कि शादी के बाद उसको पता चले कि उसका पति नशा करता है तो वो क्या करेंगी? इसका जवाब सुनकर यकीनन आप हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Image

लड़की का मजेदार जवाब (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • रिपोर्टर ने लड़की से पूछा मजेदार सवाल
  • नशा करने वाला पति मिला तो क्या करेंगी?
  • लड़की का जवाब सुनकर हंसने लगेंगे आप

Girl Funny Video: सोशल मीडिया में हर रोज कोई न कोई मजेदार वीडियो सामने आता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिल गार्डन-गार्डन करने लगता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लड़कियों को नशा करने वाले लोग पसंद नहीं होते हैं। ज्यादातर लड़कियां चाहती हैं कि उनका होने वाला पति किसी प्रकार का नशा न करता हो। मां-बाप भी जब अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने जाते हैं तो इस बात को टॉप प्रॉयरिटी पर रखते हैं कि उनका होने वाला दामाद नशा न करता हो।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

दूसरी तरफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो बहुत ही मजेदार है।वीडियो में एक लोकल न्यूज रिपोर्टर कुछ लड़कियों से उनके विवाह को लेकर सवाल पूछती नजर आ रही है। इस दौरान वह एक लड़की से बहुत ही अजीबोगरीब सवाल पूछती है। रिपोर्टर लड़की से पूछती है कि शादी के बाद उसको पता चले कि उसका पति नशा करता है तो वो क्या करेंगी? इसके बाद लड़की जो जवाब देती है, उसे सुनकर उछल जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि रिपोर्टर लड़कियों के एक ग्रुप के पास पहुंचकर सवाल करती है, ‘अगर आपकी शादी हुई और आपको पता चलता है कि अपना पति नशा करता है। ऐसे में आप क्या करेंगी?’ यह सवाल सुनकर वह लड़की मंद-मंद मुस्कुराती है। वहीं पास खड़ी दूसरी लड़की जवाब में कहती है खुद साथ बैठकर नशा करेंगी। यह जवाब किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। वीडियो को thejusticmemes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article