वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक न स्टार्ट होने पर शख्स ने लगाया ऐसा दिमाग, फिर रैपिडो ड्राइवर ने जो किया उस देख कायल हुई जनता

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2024, 04:00 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ी ही प्यारी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक रैपिडो ड्राइवर एक बाइक सवार की मदद करता दिख रहा है। रैपिडो ड्राइवर ने मानवता दिखाते हुए शख्स से कोई पेमेंट भी नहीं लिया।

Image

रैपिडो ड्राइवर ने दिखाई मानवता (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स की खराब हो गई थी बाइक
  • रैपिडो ड्राइवर ने की मदद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Rapido Driver Helps Biker Viral Video: लोगों के पास इतना दिमाग है कि उनके आगे साइंटिस्ट भी फेल हो जाए। दरअसल, इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स की बाइक बंद हो जाती है। अब ऐसे में वह रास्ते में खड़ा रहता है फिर वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रैपिडो बुक करता है और 2 किमी तक रैपिडो ड्राइवर से अपने बाइक को धक्का लगवाता है। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर सभी लोग रैपिडो ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहे शख्स ने रैपिडो बुक कर अपनी बाइक को धक्का लगवाया। फिर उसे पैसे देने की बारी आई तो रैपिडो ड्राइवर ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में इंटरनेट पर उसकी इस मदद ने उसे स्टार बना दिया है। रैपिडो ड्राइवर का कहना है कि शख्स की कंडीशन जानकर उसने मदद की और धक्का लगाते हुए मैकेनिक तक पहुंचाया। फिर पैसे देते वक्त रैपिडो ड्राइवर ने कहा कि नहीं भाई कभी हमें भी जरूरत पड़ी तो आप मदद कर देना।

रैपिडो ड्राइवर की मानवता को लेकर आए कई कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि रैपिडो ड्राइवर के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। इस वीडियो पर अब तक 4.17 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इंस्टा पर इस वीडियो को 'gojo_rider' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए ये वीडियो आपको कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article