VIDEO: पुणे में मूसलाधार बारिश के बीच गाड़ी में फंसी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने हीरो बनकर बचाई जान

Viral Video: बारिश के कारण शहर में कैसी विषम परिस्थितियां बन गई हैं। बाढ़ जैसी स्थिति में, एक महिला अपनी कार में फंस गई और मदद के लिए इधर-उधर देखती हुई देखी जा सकती है। पुणे सिटी ट्रैफिक के दो लोगों द्वारा उसकी मदद करते हैं जिसके बाद वो राहत की सांस लेती है।

Viral Video: पुणे समेत पूरे मुंबई में इन दिनों प्री-मानसून मौसम ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर रखा है। शनिवार को कई इलाकों में दो घंटों में 65 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई। इस वजह से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन गई है। इस बीच, शहर में अपनी कार से यात्रा कर रही एक महिला पानी में फंस गई और उसके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुणेकर न्यूज़ नामक अकांउट से एक्स पर महिला का वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, 'विमान नगर में एक महिला ड्राइवर को अपनी कार से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। @PuneCityTraffic कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया से उसे तुरंत बचा लिया गया।'

पुणे में भारी बारिश के कारण पानी में फंसी महिला।

वीडियो में दिखाया गया है कि, बारिश के कारण शहर में कैसी विषम परिस्थितियां बन गई हैं। बाढ़ जैसी स्थिति में, एक महिला अपनी कार में फंस गई और मदद के लिए इधर-उधर देखती हुई देखी जा सकती है। पुणे सिटी ट्रैफिक के दो लोगों द्वारा उसकी मदद करते हैं जिसके बाद वो राहत की सांस लेती है। वीडियो को 9 जून को शेयर किया गया था।

End of Feed