वायरल न्यूज़

EYE TEST: इंसानों के बीच छिपे हैं तीन उल्लू, क्या आपमें है खोजने का जिगरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 10, 2024, 02:29 PM IST

Optical Illusion: अगर आप अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बेस्ट है। तस्वीर में इंसानों के बीच तीन उल्लू छिपे हुए हैं, जिन्हें खोजकर दिखाना होगा। मगर ये बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

इंसानों की भीड़ में तीन उल्लू छिपे हुए हैं। (Photo/dudolf.com)

Optical Illusion: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी में कुछ ही लोग होते हैं, जिनकी नजरें बहुत तेज होती हैं। ऐसे लोग काफी दूर से बारीक से बारीक चीज को आसानी से देख लेते हैं। तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजना तो इनके बाएं हाथ का खेल होता है। ऐसे लोगों का दिमाग भी गोली की रफ्तार से काम करता है। ऐसे में क्या आप अपने दिमाग को परखना चाहेंगे। जानना चाहेंगे कि आखिर अपनी नजरें कितनी तेज हैं। क्या आपकी आखें भी बारीक से बारीक चीज को आसानी से चीज को आसानी से देख सकती हैं।

इंसानों में छिपे हैं तीन उल्लू

आज ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर बहुत सारे इंसानों से जुड़ी हुई है। इसमें लोग ही लोग नजर आते हैं। मगर इंसानों की इस भीड़ में तीन उल्लू भी छिपकर बैठे हैं। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उन तीनों उल्लुओं को खोजकर दिखा दे। आंख और दिमाग का टेस्ट लेने के लिए ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको ढूंढकर बताना है कि आखिर वो तीनों उल्लू कहां छिपे हुए हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 11 सेकंड का समय मिलेगा।

देखिए तस्वीर

Optical Illusion

इसी तस्वीर में छिपे हुए हैं तीन उल्लू।

क्या अभी तक आप उन तीनों उल्लुओं को खोज पाए हैं। अगर जवाब हां तो यकीन मानिए आपकी नजरें बहुत तेज हैं, जो चीजों खोजने में माहिर हैं। अगर तीनों उल्लुओं को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको पहेली का जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brainstorming Puzzle

यहां लाल घेरे में देखिए तीनों उल्लू कहां छिपे हैं।

देख लिया ना तस्वीर में तीनों उल्लू ऐसी जगह छिपे हुए थे, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article