Viral Video: भारत में गली-गली में क्रिकेट खेला जाता है। आपने अक्सर किसी गली-मोहल्ले में चार-आठ बच्चों को एक बैट और जुगाड़ू स्टंप्स लगाकर क्रिकेट खेलता देखा होगा। वहीं, थोड़ा सा मौका पाने पर लोग छोटे-मोटे पार्क में भी क्रिकेट खेलने पहुंच जाते हैं। कई बार दो-चार गांव मिलकर एक छोटा-मोटा क्रिकेट टूर्नामेंट करवा लेते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो किसी ग्रामीण इलाके में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का है। वीडियो में एक हेल्दी दिख रहा शख्स जिस तरह फील्डिंग करता है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
वायरल वीडियो (ट्विटर)
वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट
वीडियो में देखा जा सकता है कि बैटिंग कर रहा शख्स शॉट लगाता है। इसके बाद गेंद सीमारेखा की तरफ जा रही होती है। सीमारेखा पर ही एक शख्स फील्डिंग करने के लिए खड़ा होता है। जैसे ही बॉल उसके पास आती है, वह गेंद रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। आप देख सकते हैं कि वह कई बार बॉल रोकने का प्रयास करता है। इसके बाद भी जब गेंद रुकती नजर नहीं आती है तो वह शख्स बाउंड्री पर ही लेट जाता है। इतना करने के बाद भी शख्स गेंद को रोक नहीं पाता है। देखें वीडियो-
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
आप देख सकते हैं कि वह गेंद को रोकने के लिए फुटबॉल की तरह फैल जाता है। सबसे मजेदार बात यह है कि आखिर में शख्स गेंद को फुटबॉल की तरह खुद अपने पैरों से मारकर बाउंड्री के पार पहुंचा देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो चुका है। शख्स जिस तरह गेंद के पीछे भागता है और उसे रोकने का प्रयास करता है, वह देखने में बहुत ही ज्यादा फनी लगता है। वह सबसे आखिरी बार गेंद के साथ जमीन पर ही लेट जाता है। हालांकि, इतना करने के बाद जब वह गेंद थ्रो करता है तो गेंद उसके ही पैर में टकराकर बाउंड्री के पार चली जाती है। वीडियो को @ThatsSoVillage नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
