Bride Groom Viral Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो (Dulha Dulhan Video) छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते। जबकि, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो (Funny Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Trending Video) का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे।
शादी का माहौल हो और मौज-मस्ती ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। इतना ही नहीं शादी में कई मजेदार रस्में भी निभाई जाती है। जिनपर लोग जमकर मजे लेते हैं। इस वायरल वीडियो भी आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दुल्हन के सामने कुछ लड़कियां दूल्हे के साथ मस्ती कर रही हैं। लड़कियां जबरन दूल्हे को घसीटते हुए नीचे उतार रही हैं। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे दूल्हे की इज्जत उतारी जा रही है। दरअसल, ये पूरा खेल जूता छुपाई के लिए था, जिसके लिए लड़कियां इस तरह की हरकत कर रही थीं। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
दूल्हे की हालत देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि भाई के साथ खेल हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'desiismybae' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया भाई। जबकि, कुछ का कहना है कि दूल्हे के साथ तो खेल हो गया।
