वायरल न्यूज़

Video: इस शख्स ने सीधे यमराज को दे डाला चैलेंज! मगरमच्छ के मुंह में सिर डालते ही जो हुआ देख कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 28, 2023, 06:10 PM IST

Crocodile Attack Video: आप देख सकते हैं कि एक शख्स खूंखार मगरमच्छ के साथ बेहद खतरनाक रिस्क लेता है और मजे-मजे में मगरमच्छ के जबड़े में अपना सिर डाल देता है। इसके बाद जो होता है, वह बेहद ही हैरान करने वाला है।

Image

मगरमच्छ का हमला (ट्विटर)

Crocodile Attack Video: कहते हैं कि मगरमच्छ पानी का जल्लाद होता है। अपने इलाके में पाकर वह किसी को भी मौत को नींद सुला सकता है। यहां तक कि शेर-चीता भी उसके प्रकोप से बच नहीं पाते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स मगरमच्छ से पंगा लेकर सीधे यमराज को चैलेंज देने पहुंच गया। इसके बाद शख्स के साथ जो हुआ, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शख्स एक खूंखार मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करने पहुंच जाता है।

वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे

वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स किसी जगह पर बैठे मगरमच्छ के पास पहुंच जाता है। शख्स उस खूंखार मगरमच्छ के साथ बेहद खतरनाक रिस्क लेता है और मजे-मजे में मगरमच्छ के जबड़े में अपना सिर डाल देता है। आप देख सकते हैं कि शख्स तकरीबन 15 सेकंड तक मगरमच्छ के जबड़े में अपना सिर डालकर रखता है। इसेक बाद जो होता है, उसने शख्स के होश उड़ा दिए। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने बड़ा सा जबड़ा खोला हुआ है। इसी जबड़े में शख्स अपना सिर डाल देता है। जब कुछ सेकंड तक वह अपना सिर बाहर नहीं निकालता तो मगरमच्छ उसके सिर को पकड़ लेता है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ जैसे ही उसका सिर पकड़कर घुमाने की कोशिश करता है और वैसे ही शख्स का सिर उसके जबड़े से छूट जाता है। वरना अगर मगरमच्छ अपने जबड़े में दबोचकर शख्स का सिर दबा देता तो उसके मौके पर ही मौत हो जाती।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article